अयोध्या श्रीराम नगरी में सावन के अंतिम सोमवार को राम नगरी के शिवालयों ने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। तीन बजे से ही सरयू नदी में स्नान कर श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके अलावा धर्म नगरी के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे है।
श्रद्धालु सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर राम नगरी पहुंचे हैं। सरयू स्नान कर दर्शन पूजन कर रहे हैं। जिला प्रशासन छोटी-छोटी संख्या में श्रद्धालुओं के जत्थे को दर्शन के लिए छोड़ रहा है। नागेश्वरनाथ मंदिर में विशेष इंतजाम भी किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की भीड़ ना लगे। श्रद्धालुओं को मुख्य गेट से अंदर लाकर जलाभिषेक करा कर पीछे के रास्ते से निकाला जा रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंद है। सुबह से ही राम की नगरी भोलेनाथ के जयकारों से गूंज है।
मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ को सावन का महीना सबसे प्रिय है सावन के सोमवार पर जलाभिषेक और पूजन करने से भगवान मनोवांछित फल देते हैं। भोलेनाथ को खुश करने के लिए यह महीना सबसे अच्छा माना जाता है और सावन माह में की गई भगवान शंकर की पूजा से विशेष पुण्य-लाभ भी मिलते हैं। भगवान राम के पुत्र राजा कुश ने नागेश्वर नाथ मंदिर की स्थापना की थी।
अयोध्या के विभिन्न शिवालयों में भक्त सुबह से जलाभिषेक कर रहे है। गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों घरों में भक्त सुबह से ही रुद्राभिषेक कर रहे है।
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक… Read More
युवती घर से 50 हजार और जेवर लेकर फरार,पिता का आरोप बहला-फुसलाकर भागा ले गया।… Read More
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More