untitled design 2022 12 08t140801.358 - शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल|

शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल|

लखनऊ

शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय|

untitled design 2022 12 08t140801.358 - शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल|

मैनपुरी|

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी का कुनबा भी एक हो गया है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी विलय सपा में कर दिया।
जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से हो सकता है कि 2027 से पहले ही प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *