शिकंजे में आए समदा झील के तीन शिकारी पुलिस के हवाले।
सोहावल__अयोध्या।
अयोध्या जिले में समदा पक्षी विहार में शिकार करते पकड़े गए तीन आरोपियों को पूराकलंदर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इनकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस केस पंजीकृत कर कार्रवाई करेगी। सौंदर्यीकरण के दौर से गुजर रही विकास प्राधिकरण की इस झील की मछलियां और प्रवासी पक्षियों के शिकार पर रोकथाम को लेकर महीनों से कवायद चल रही है। अब तक कई बार छापे में दर्जन भर से ज्यादा शिकारी पकड़े गए, लेकिन इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नही हो पाई। जिम्मेदारी संभाल रहा वन विभाग हर बार इन्हें पुलिस के हवाले कर अपना पल्लू झाड़ लेता है। वह पैरवी के पचड़े में पड़ने से बचता रहा है। पुलिस इनका शांति भंग में चालान कर इति श्री करती आई है। रविवार की सुबह ही वन विभाग की टीम ने ऐसे तीन शिकारियों को झील पर पकड़ा और पूरकलंदर थाने की पुलिस को जांच पड़ताल और कार्रवाई के लिए सौंपा है। उप जिला अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने बताया कि झील की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए पूरा कलंदर पुलिस को निर्देशित किया गया है। इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर वन रेंज आरके त्रिगुनायत ने बताया कि वर्जन – झील पर शिकार करने आए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। वन विभाग की केवल वाइल्ड लाइफ निगरानी तक ही जिम्मेदारी बनती है, इसलिए इन्हें पूराकलंदर पुलिस को सौंप दिया गया है। थाने की कस्टडी में पूछताछ चल रही है, जो भी संभव होगा पुलिस इन पर कार्रवाई करेगी।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक… Read More
किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More