शार्ट सर्किट की वजह से तीन दुकानें जली।
अयोध्या।
अयोध्या नगर कोतवाली अन्तर्गत सुभाष नगर इलाके में स्थित फैजाबाद गेस्ट हाउस के परिसर में बनी दुकानों में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात 10 बजे के आस पास की है, आग पर पूरी तरह काबू पाने में छह दमकल को करीब पांच घंटे लगे। इस दौरान जुटी भीड़ बचाव कार्य में संकट बनी रही।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात करीब 10 बजे सुभाष नगर स्थित फैजाबाद गेस्ट हाउस की एक दुकान में शार्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट से भड़की आग ने देखते देखते आसपास की दुकानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मचा गया। सूचना मिलने पर दमकल की छह फायर टेंडर लगाए गए तब जाकर आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन ड्यूटी अधिकारी प्रदीप पांडेय ने रविवार को बताया कि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया जा सका है। प्रभावित दुकानदारों से ब्यौरा मांगा गया है।