बीकापुर - अयोध्या

शादी टूटी तो लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब।

शादी टूटी तो लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब।

हैदरगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैदरगजं थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी युवक ने रिश्ता टूट जाने से 23 वर्षीय युवती पर सोमवार की आधी रात को उसके घर में पीछे के रास्ते घुसकर एसिड अटैक कर दिया। जिसके चलते युवती का पचास फीसदी चेहरा सहित शरीर बुरी तरह से जल गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवती को जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर दर्शननगर रेफर किया गया। वहां पर मौजूद डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर युवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरबपट्टी गांव की निवासी अंतिमा पुत्री स्वर्गीय रामचरित्र शर्मा अपने घर में सो रही थी। शादी का रिश्ता टूट जाने से नाराज आरोपी युवक पूराकलंदर थाना क्षेत्र राजा नऊवा का पुरवा गांव निवासी करन शर्मा रात के करीब 1 बजे के आस पास घर के पीछे के रास्ते चुपके से घर में घुसकर युवती पर तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ते ही बुरी तरह से घायल हो गई और चिल्लाने लगी। आवाज पर परिजन भी जाग गए और गुहार लगाया। गुहार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर थाने के पुलिस को सूचना देते हुए तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए। सुबह होते ही इसकी जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जिससे घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

मंगलवार की सुबह डीआईजी प्रवीण कुमार सिंह, एसएसपी राजकरण नैययर, एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर, क्षेत्राधिकारी डॉ0 राजेश त्रिपाठी बीकापुर समेत कई थानों की फोर्स पीड़िता के घर पहुंचकर परिजनों समेत लोगों को समझाया। वहीं आरोपी युवक को पूराकलंदर थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की बात भी बताया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर सांक्ष्य संकलन इकट्ठा किया है। पीड़िता के घर मौके पर एक दरोगा समेत 3 महिला पुलिसकर्मी व चार पुलिसकर्मी तैनात किया गया है। 

एसएसपी राजकरण नैयर ने बताया जल्द से जल्द विधिक कार्यवाही कर आरोपी को फास्टट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216