सुल्तानपुर जिले में चौबीस घंटे पहले गोमती नदी में कूदने वाली छात्रा के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित छात्रा ने एक चिकित्सक पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दरअसल सोमवार को कोतवाली नगर के गोलाघाट स्थित पुल से छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। लड़की को कूदता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना फौरन कोतवाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्रा को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि शादी का झांसा देकर कोतवाली कादीपुर के तवक्कलपुर नगर निवासी डॉक्टर आजाद खान उसके साथ दो सालों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने रिश्ते से इंकार कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को हिरासत में लिया। नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More