
शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे एसडीएम पर गिरी गाज, डीएम ने हटाया।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में डीएम चंद्रविजय सिंह ने शहीद के बेटे का उत्पीड़न करने के आरोप में घिरे सोहावल एसडीएम अभिषेक सिंह को हटा दिया है। उन्हें एसडीएम न्यायिक बीकापुर बनाया गया है। अब एसडीएम मिल्कीपुर राजीव रतन सिंह एसडीएम सोहावल होंगे। जिले में शहीद के लिपिक (पुत्र) शिवम यादव की सड़क दुर्घटना में मौत पर हंगामा बरपा है।
वहीं अपर उपजिलाधिकारी सदर अरविंद कुमार को रेजिडेंट मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एसडीएम न्यायिक सोहावल सुधीर कुमार एसडीएम मिल्कीपुर बनाए गए हैं। नवागत एसडीएम पवन कुमार शर्मा को मंदिर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर लिपिक के उत्पीड़न और सिर मुंडवाने का आरोप है। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया था। परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रामपथ को जाम कर रात में कई घंटे धरना दिया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद व पूर्व मंत्री पवन पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे।
देर रात डीएम चंद्रविजय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More