#image_title
अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस स्थित फायर स्टेशन पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी मुनिराज ने 14 अप्रैल 1994 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को अपने कर्तव्य निभाने के लिए हमेशा सतर्क रहने को कहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने स्मृति चिह्न पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत पहले दिन अग्निशमन विभाग के वाहनों पर बैनर, पोस्टर लगाकर नगर क्षेत्र में अग्निशमन जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सम्मिलित वाहनों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों से नगरवासियों को आग से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More