सुलतानपुर जिले में एक युवती नहर में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। युवती के शव को बाहर निकालने के लिए एक युवक नहर में कूदा और डूब गया। घंटों तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र में हरौरा बाजार के पाठक का पुरवा पुल के पास की है। यहां एक दिन पूर्व नहर में कूदी युवती के शव को निकालने के चक्कर में नहर में एक युवक डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लग सका है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के नांदा स्थित नहर के पुल से कुंवासी गांव निवासी साजिया बानो पुत्री सगीर (17) वर्ष की जो नहर में कूद गई थी। पुल पर मिले चप्पल से परिजनों ने युवती की पहचान की । काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका था। इस बीच शनिवार को हरौरा के निकट नहर में एक युवती के शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच एक युवक नहर में युवती के शव को देखते ही कूद गया। युवक को कूदता देखकर हडकंप मच गया। युवती के परिवारीजनों ने युवक की पहचान सैफ पुत्र दिलशाद थाना गोसाईगंज के रूप में की है।
धनपतगंज थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि युवती का शव निकलवा कर बल्दीराय पुलिस को सौंप दिया गया है। गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन जारी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More