व्हील चेयर वालों से अवैध वसूली कर रहा साधु वेश धारी।
अयोध्या।
अयोध्या धाम में बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि पथ तक व्हील चेयर से पहुंचाने वाले अत्यंत गरीब लोगों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। यह आरोप एक साधु वेश धारी युवक पर लगा है। आरोप है कि वह प्रतिदिन एक व्हील चेयर का 100 रुपए वसूलता है। न देने पर मारपीट भी करता है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद कुछ गरीब तबके के लोगों ने जीवन यापन के लिए व्हील चेयर का व्यवसाय अपनाया है। शहर के अलग अलग इलाकों से यह व्हील चेयर बुजुर्ग व दिव्यांग श्रद्धालुओं को श्रीराम जन्मभूमि पथ तक पहुंचाते हैं। यहां से ट्रस्ट की व्हील चेयर के माध्यम से श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचते हैं। शहर के रायगंज जैन मंदिर तिराहे, तुलसी स्मारक भवन चौराहा, विभीषण कुंड, लता चौक समेत अन्य इलाकों में करीब 120 व्हील चेयर हैं।
व्हील चेयर चलाने वाले भरतकुंड निवासी शिवम निषाद ने बताया कि अपने को हनुमानगढ़ी का साधु बताने वाला मनोज दास सभी व्हील चेयर वालों से जबरन प्रतिदिन 100 रुपए की वसूली करता है। न देने पर मारपीट करता है। बताया कि उक्त साधु उन्हें ही नहीं कई अन्य को कई बार पीट कर पैसा छीन लिया है। बताया कि एक जनवरी को उसने मुझे बुरी तरह से पीटा, इससे मेरा एक दांत भी टूट गया।
उसके अलावा कई व्हील चेयर चलाने वालों ने आपबीती सुनाई लेकिन उसके आतंक से वह शिकायत करने से डरते हैं। शिवम ने इसकी शिकायत कोतवाली अयोध्या पुलिस से की है, कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गोहार लगाई है।
सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More