विवाहिता को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने पति और सासु के विरुद्ध महिला उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के पुहपी गांव निवासी निर्मला पत्नी कन्हैया लाल का आरोप है कि उसके पति कन्हैयालाल पिछले 2 वर्षों से उसे बंधक बनाकर रखते हुए जबरदस्ती दहेज व बिजनेस के नाम पर उसके मायके वालों से पैसे की मांग करते हैं। जानमाल की धमकी तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उनके मायके वाले अब पैसा देने में सक्षम नहीं हैं। जिसके चलते 12 मार्च को सुबह करीब 8 बजे उनके पति कन्हैयालाल एवं सासु देवराजी द्वारा उन्हें कमरे में बंद करके गहदाला से मारा पीटा गया। तथा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। हल्ला गुहार मचाने पर उनकी जान बची।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More