अयोध्या उत्तर प्रदेश

विधायक अभय सिंह को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में  मिली राहत।

विधायक अभय सिंह को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में  मिली राहत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी विधायक अभय सिंह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दर्ज केस की कार्यवाही को समाप्त कर दिया गया है। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ला की अदालत से बुधवार को हुआ। इस मामले में विधायक ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने 23 जून को मामले की संपूर्ण कार्रवाई निरस्त कर दी थी। उसी के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भी कार्रवाई समाप्त कर दी।  फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ मिश्रा ने बताया कि घटना दो फरवरी 2022 की है। इसकी एफआईआर बीकापुर कोतवाली के दरोगा राहुल कुमार पांडेय ने लिखाई थी।कहा था कि जब वह चौरे बाजार निधिआवा मोड़ पर मौजूद थे। सूचना मिली कि पूर्व विधायक अभय सिंह दो-ढाई सौ समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं और बिना मास्क लगाए व कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन भी कर रहे हैं। इससे महामारी फैलने की प्रबल आशंका है।

जब उपनिरीक्षक अपने हमराही साथियों के साथ वहां पहुंचे तो अभय सिंह समाजवादी पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी कर रहे थे। उनसे जुलूस निकालने के संबंध में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अनुमति पत्र की मांग की गई तो वह नहीं दिखा सके। जुलूस के पीछे चल रहे वाहन के चालकों से भी अनुमति पत्र व वाहन के कागजातों की मांग की गई लेकिन वह भी नहीं दिखा सके। एफआईआर दर्ज होने के बाद विवेचना हुई और आरोप पत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया।

विधायक ने आरोप पत्र और अदालत द्वारा लिए गए संज्ञान आदेश को याचिका के माध्यम से चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने मुकदमे की सभी कार्यवाही को निरस्त कर दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल की गई। अवलोकन के बाद अदालत ने अपने आदेश में लिखा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अपराध संख्या 51 वर्ष 2022 की संपूर्ण कार्यवाही समाप्त की जाती है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216