
अयोध्या जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में पशुओं का चारा लाने जा रहे वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे कोतवाली इलाके के शेरवा घाट निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मीकांत उपाध्याय पशुओं के लिए हरा चारा लाने के लिए खेत की तरफ निकल पड़े। जैसे ही खेत में घुसना चाहा कि तभी मेड़ पर लगे हाईटेंशन तार के खंभे में लगे अर्थिंग की तार में उतर रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कुछ बच्चों ने जब देखा तो गुहार मचाया।
परिजनों ने किसी तरह उसे करंट की चपेट से छुड़ाया और मया सीएचसी लेकर भागे, जहां चिकित्सको ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अर्थिंग के तार में करंट कैसे आया है। इसकी जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More