अयोध्या उत्तर प्रदेश

विद्यार्थियों ने भित्ति चित्रण में भारतीय परम्पराओं को किया जीवंत, राज्यपाल आनन्दीबेन।

विद्यार्थियों ने भित्ति चित्रण में भारतीय परम्पराओं को किया जीवंत, राज्यपाल आनन्दीबेन।

अयोध्या।
अयोध्या अवध विश्वविद्यालय के अटल अतिथि गृह में दोपहर राज्यपाल आनन्दीबेन का आगमन हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अन्तर्गत ललित कला के छात्र-छात्राओं द्वारा भित्ति-चित्रण का अवलोकन किया।
राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं के रचनाधर्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में अद्भुत प्रतिभा है जिसे टीम भावना से भारतीय लोक कला को दीवारों पर उकेरा है। राज्यपाल ने अतिथि गृह की दीवारों पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भारत के पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, बिहार तथा उत्तर प्रदेश आदि की लोक कला एवं जनजातीय कलाओं के चित्रण का अवलोकन किया। राज्यपाल ने क्रमवार भित्ति चित्रकला का अवलोकन करते हुए छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

विद्यार्थियों ने राज्यपाल को बताया कि आम जनमानस को लोक संस्कृति से रूबरू कराने के लिए कलाकृतियों को उकेरा गया है। इसमें मधुबनी, कलमकारी, सांझी, पिछवई, गोंड, कोहबर, केरला भित्ति चित्रण तथा तुलसी-चैरा सहित कई परंपरागत कला शैली दीवारों पर चित्रित किया गया है।

राज्यपाल आनन्दीबेन ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोक कला को दीवारो पर उकेरा है। इसमें इनकी रचनाधर्मिता दिखाई पड़ रही है। यह परम्परा लोक सांस्कृतिक धरोहरों को हिस्सा है। इसे विद्यार्थियों ने दीवारों पर उकेर जीवंत किया है।

राज्यपाल के आगमन पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल, वित्त अधिकारी पुर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव उमानाथ, प्रो एसएस मिश्र, प्रो चयन कुमार मिश्र, प्रो अशोक राय, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो हिमांशु शेखर सिंह सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। इसके उपरांत राज्यपाल के संग छात्र-छात्राओं  ग्रुप फोटोग्राफी कराई।

इस अवसर पर आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर, डॉ सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ सरिता सिंह, डॉ नीलम सिंह, डॉ महिमा चैरसिया, डॉ विजयेन्दु चतुर्वेदी, उपकुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ महेन्द्र पाल सिंह, अभियन्ता आरके सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216