अयोध्या उत्तर प्रदेश

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएंः प्रोफेसर राजीव गौड़।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएंः प्रोफेसर राजीव गौड़।

अयोध्या।

अयोध्या डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इंडीजेनस टेक्नोलॉजी विषय पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गौड़ ने बताया कि वर्तमान में भारत विकसित लक्ष्य प्राप्त करने में अग्रसर है। विज्ञान के क्षेत्र में सीवी रमन के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने इंडीजेनस टेक्नोलॉजी के तहत स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी तकनीक का प्रयोग करके विकसित भारत के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। कार्यक्रम में भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. गंगा राम मिश्र ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे शोध से परिचित कराते हुए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस से रूबरू कराया।

इसी क्रम में पर्यावरण विज्ञान के प्रो.सिद्धार्थ शुक्ल ने विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. सिंधु सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट के माध्यम से विभिन्न संबंधित विषयों पर प्रस्तुतिकरण दिया एवं पोस्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया गया। इसमें निर्णायक प्रो. अनुपम श्रीवास्तव, प्रो.सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. गंगाराम मिश्र, डॉ. सिंधु सिंह और डॉ. अनिल कुमार रहे। इसके उपरांत विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कु. ईशू वयश मौर्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी विभागीय शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago