images 29 - वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले में अज्ञात पर केस।

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले में अज्ञात पर केस।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले में अज्ञात पर केस।

images 29 - वंदे भारत ट्रेन पर पथराव के मामले में अज्ञात पर केस।

सोहावल_अयोध्या।

अयोध्या जिले के सोहावल क्षेत्र के देवराकोट रेलवे स्टेशन के बीच बंदे भारत ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी में रौनाही थाना व रेलवे पुलिस साक्ष्यों के अभाव में खाली हाथ रही। आरपीएफ के निरीक्षक एसके सिंह की तहरीर पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गोरखपुर-अयोध्या से लखनऊ जाने वाली बंदे भारत पर पत्थरबाजी में दो बोगियों के शीशे टूट गए थे। पुलिस ने लखौरी के मजरे बीर भानपुर निवासी नुन्नू पासवान की आधा दर्जन बकरियों के मरने का साक्ष्य बनाते हुए उसे व उसके दो बेटों अजय व विजय को हिरासत में लिया था। 

  एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि भी की थी। वहीं, जांच में दोनों बेटों के स्कूल में और पिता नुन्नू पासवान को खेत में होने की पुष्टि हुई। रौनाही पुलिस ने दोनों बेटों को छोड़ दिया था जबकि नुन्नू का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *