अंबेडकरनगर - अयोध्या

लेखपाल संघ का अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार।

लेखपाल संघ का अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार।

अम्बेडकरनगर।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही जीरो टॉलरेंस नीति को लेकर भष्ट्र अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाम लगाने के मूड में रहती है। उसके बावजूद भी कुछ अधिकारी कर्मचारी योगी सरकार की नीतियों को पलीता लगाने में जुट हैं। ऐसा ही ताजा मामला अम्बेडकर नगर से आया है। जहां पर एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते लेखपाल संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बैनामे की जमीन पर मकान बनवा रहे मकान मालिक को लेखपाल द्वारा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही थी। पीड़ित ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने लेखपाल संघ अध्यक्ष रूपेश यादव को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के मुताबिक सोनगांव के पास एक व्यक्ति से बैनामे की जमीन को खारिज दाखिल करवाने को लेकर लेखपाल से कई बार मिल चुका था। लेकिन लेखपाल उसे हीला हवाली देकर मामले को टाल दे रहे थे। उसके जब कई बार पीड़ित ने अनुरोध किया तो उससे 40 हजार रुपए की डिमांड की गई। पीड़ित ने जब पैसे देने से मना कर दिया गया, तो ग्राम समाज की जमीन का हवाला दिया गया। मजबूर होकर पीड़ित ने बीस हजार रुपये देने के लिए राजी हो गया। इस बीच गुप्त तरीके से एंटी करप्शन की मौके पर पहुंची और आरोपी लेखपाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago