अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुमार पाण्डेय का पुरवा कोछा मे युवक की पीटकर हत्या करने वाले रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना 19 जुलाई की है। यहां जमीनी विवाद को लेकर चाचा व चचेरे भाईयों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि हत्या की घटना कारित करने वाले वाछिंत अभियुक्तगण व अभियुक्ता को रेलवे क्रासिंग खजुरहट के पास से वांछित अभियुक्तगण वीरेन्दर पाण्डेय पुत्र रामसुख पाण्डेय, मोनू पाण्डेय पुत्र वीरेन्द्र पाण्डेय, विरेन्द्र पाण्डेय की पत्नी निवासीगण पूरे कुमार पाण्डेय का पुरवा कोछा थाना कोतवाली बीकापुर को गिरफ्तार किया गया। हत्या की घटना कारित करने प्रयुक्त समान एक अदद लाठी व एक अदद डण्डा को अभियुक्त के निशानदेही घटनास्थल पर मक्का के खेत से बरामद किया गया।
बुधवार की दोपहर घूर गड्ढे की जमीन को लेकर 28 वर्षीय राघवेन्द्र पाण्डेय का विवाद अपने चाचा से हो गया। जिसमें उसके चाचा व चचेरे भाईयों ने गहदाला व लाठी डण्डों से राघवेन्द्र की पिटाई कर दी। जिसको गम्भीरावस्था में सीएचसी बीकापुर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More