Categories: लखनऊ

लखनऊ के एक दरोगा ने मान्यता प्राप्त पत्रकार को जेल भेजने की दी धमकी

HDjZ8VRd72RXOmUO09Phq016lm3r0BTN1DOYCtybIvpoUFY7jY7uzU7oYU bEpMf9nHa71Gv4V1RTGW4lR7lFlYyI9XqFmY - लखनऊ के एक दरोगा ने मान्यता प्राप्त पत्रकार को जेल भेजने की दी धमकी

लखनऊ/उत्तरप्रदेश

  • पत्रकारो पर आये दिन हो रहे हमले के बाद राजधानी लखनऊ में राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार संजोग वाल्टर को लखनऊ पुलिस के भयावह रूप का सामना करना पड़ा हैं!
  • लखनऊ में दिनाकं 14.09.2019 को लगभग 05.00 बजे शाम को क्षेत्र के दंबग मो० आरिफ़, निवासी- जवाहर नगर औऱ उसके परिवार के पुत्र, पत्नी मोमिना, आसिफ, आमिर औऱ आकिब बेलचे ले कर संजोग वाल्टर के घर के सामने दक्षिण दिशा की एक गली को खोदने लगे, जिसका विरोध संजोग वॉल्टर ने किया तो अपराधी किस्म के लोगों ने संजोग वॉल्टर के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी औऱ भद्दी-भद्दी गालियां दिया, घटना की जानकारी को तत्काल संजोग वॉल्टर ने कोतवाली वज़ीर गंज के प्रभारी थानाध्यक्ष के CUG मोबाईल न० पर पूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
  • थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी, रिवर बैंक प्रदीप कुमार सिंह को मौके पर पहुँचने को बोला, प्रदीप कुमार सिंह काफी समय पश्चयात मौके पर पहुँच कर दबंगों का पक्ष लेते हुए उल्टा संजोग वॉल्टर को डराना, धमकाना, अभद्र व्यवहार करते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए यह कहा कि अधिक कूदा-कादी मत करो वरना फर्जी मामलें में जेल भेज दूंगा।
  • जब इस घटना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी (कैम्प कार्यालय) से की गयी, तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का रवैया नज़र अंदाज़ जैसा प्रतीत हुआ, परन्तु कुछ समय बाद सीओ बाजारखाला का फोन आया और उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्य की व्यस्तता के कारण काफ़ी थके हुए थे परन्तु उनका आदेश प्राप्त हुआ कि संजोग वॉल्टर की पुलिस द्वारा निष्पक्षता के साथ मदद की जाए।
  • अगले दिन संजोग वाल्टर के साथ दो दर्जन पत्रकार चौक कोतवाली पहुँचे, जहाँ सीओ बाजारखाला डी पी तिवारी ने पूरी बात सुनने समझने के बाद आस्वस्त किया है कि उपरोक्त सभी तथ्यों का स्वयं संज्ञान लेकर व उपरोक्त प्रकरण पर गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल इस पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्षता, आवश्यक एवं न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी तथा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने तथा दबंग अपराधी प्रवर्ति के लोगो के विरुद्ध कठोरात्मक कानूनी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।
  • सीओ आफिस (चौक कोतवाली) में संजोग वाल्टर, चाँद फरीदी (प्रदेश अध्यक्ष -“आल इंडियन रिपोर्टरस एसोसिएशन” (आईरा), सैय्यद अलीम क़ादरी राष्ट्रीय अध्यक्ष -“अखिल भारतीय युवा पत्रकार संघ, ख़ालिद रहमान सचिव -“यूनाइटेड पत्रकार एसोसिएशन” विजय आनन्द वर्मा, ख़ालिद गौरी, इनाम खान, वहाबुद्दीन, जावेद, घनश्याम, संजय आज़ाद, तनवीर सिद्दीकी, रूबेद किदवाई, आनन्द गुप्ता, गुफरान कादरी, गौरव जयसवाल, सिराज, अदीब वाल्टर, गुड्डु, मुदस्सिर किदवाई,  सहित अनेक पत्रकार मौके पर मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago