रौजागांव चीनी मिल में गन्ना लेकर आये किसान की ट्राली के नीचे दबकर हुई मौत

PicsArt 01 12 10.44.20 - रौजागांव चीनी मिल में गन्ना लेकर आये किसान की ट्राली के नीचे दबकर हुई मौत✍नितेश सिंह रुदौली, अयोध्या

  • शुक्रवार की रात रौजागांव चीनी मिल में गन्ना लेकर आया किसान ट्राली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिला अस्पताल ले जाते समय गन्ना किसान की मौत हो गई।किसान की पत्नी ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
  • जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के ढेमा गनौली थाना दरियाबाद निवासी वासुदेव सिंह अपने गांव के ट्रैक्टर ट्राली मालिक विपिन सिंह के ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर गन्ने की तौल कराने ट्रैक्टर चालक शिवानंद सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ढेमा गनौली थाना दरियाबाद के साथ आए थे। गन्ने की ट्राली खड़ी कर कंबल बिछाकर बासुदेव और शिवानंद ट्राली के नीचे सो गए।रात लगभग दो बजे ट्रैक्टर चालक के ट्राली आगे बढ़ाने पर बासुदेव ट्राली के नीचे दब गए।जिनको वहां पर मौजूद किसानों ने ट्राली से के नीचे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से गन्ना किसान बासुदेव को प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया वासुदेव की पत्नी सुभद्रा देवी की तहरीर पर धारा 279 व 304 ए आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
  • किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दूबे ने मांग की है कि मिल प्रशासन मृतक किसान के परिवार को पांच लाख का मुआवजा दे तथा मिल अखाड़े की तरफ रैन बसेरा व शौचालय की सुविधा किसानों के लिये तत्काल उपलब्ध कराए।
  • एसडीएम रुदौली बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है किसान चूंकि बाराबंकी जिले का है सारी सुविधाएं उसे वही से मिलेगी।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago