Categories: लखनऊ

रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा,हर किलोमीटर के देने होंगे 25 पैसे एक्स्ट्रा।

यूपी में रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा,हर किलोमीटर के देने होंगे 25 पैसे एक्स्ट्रा।

1675705327825 - रोडवेज बस से सफर हुआ महंगा,हर किलोमीटर के देने होंगे 25 पैसे एक्स्ट्रा।

लखनऊ ।

यूपी के लोगों के लिए बड़ी खबर है। परिवहन निगम ने रोडवेज की बसों के किराए में 25 पैसे की बढ़ोतरी की है। इसके बाद से साधारण बस का किराया 1 रुपए 30 पैसे प्रति किमी प्रति व्यक्ति के हिसाब से होगा। इस हिसाब से अगर लखनऊ से कानपुर तक की बात करें तो 96 किलोमीटर सफर के 140 रुपए देने होंगे। इससे पहले 116 रुपए किराया था। अभी तक 1.05 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों से लिया जाता था।     नई दरें सोमवार रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष एल वेंकटेश्वर लू ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। लगभग एक सप्‍ताह पहले राज्‍य परिवहन निगम प्राधिकरण की बैठक में इस प्रस्‍ताव पर मुहर लगी थी। उसके अलावा लखनऊ में आटो का किराया भी बढ़ा दिया गया है।   इसके अलावा तीन हाईवे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और मेरठ हाईवे पर निजी बसों के परमिट पर रोक लगा दी गई है। करीब 3 साल बाद बसों का किराया बढ़ा है।  परिवहन निगम के प्रवक्ता अजीत सिंह का कहना है कि पिछले दिनों मंत्री के साथ बैठक में इसको लेकर चर्चा हो चुकी हुई थी। परिवहन विभाग को पिछले एक साल में 210 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। उसके बाद यह फैसला लिया गया है। अगर, रेट नहीं बढ़ाया, तो यह घाटा 250 करोड़ रुपए तक बढ़ जाता है। प्रतिदिन 17 लाख लोग बस में सफर करते है। रोडवेज के पास 11200 बसें हैं।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216