29 2024 01 09t142256.641 - रोडवेज ने आटो में मारी टक्कर, चालक की मौत - तीन घायल।

रोडवेज ने आटो में मारी टक्कर, चालक की मौत – तीन घायल।

रौनाही - अयोध्या
रोडवेज ने आटो में मारी टक्कर, चालक की मौत – तीन घायल।

29 2024 01 09t142256.641 - रोडवेज ने आटो में मारी टक्कर, चालक की मौत - तीन घायल।

रौनाही_अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में अयोध्या – लखनऊ हाइवे पर सोहावल चौराहा के निकट मंगलवार को सुबह परिवहन निगम की बस ने एक आटो में टक्कर मार दी। कोहरे के चलते हुए इस हादसे में आटो चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि आटो अयोध्या से भेलसर जा रहा था। इसी दौरान रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक आटो चालक  निवासी दर्शननगर का बताया गया है। अन्य घायलों में तीन अज्ञात शामिल है।

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस लेकर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *