
रोजगार मेला, 28 अगस्त को खुलेंगे 8 हजार अवसर।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अगस्त को सोहावल स्थित भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में एक विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 50 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी, जो करीब 8,000 पदों पर नियुक्तियां करेंगी।
मेले में दसवीं, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा और स्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और बायोडाटा साथ लाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। इसके लिए सेवायोजन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध कराई है। रोजगार मेले में टाटा, महिंद्रा, फ्लिपकार्ट, एलएंडटी, एमआरएफ, बीकेटी और ब्लिंकिट जैसी कंपनियां आईटी, सेवा, विनिर्माण और तकनीकी क्षेत्रों में अवसर प्रदान करेंगी।
सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक देवव्रत कुमार ने बताया कि यह मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ उनके कौशल को निखारने का भी अवसर है। उन्होंने युवाओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More