अयोध्या में शुक्रवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे की है। रॉन्ग साइड से आ रही रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। पिकअप सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सब्जी मंडी से बस्ती की तरफ जा रहे पिकअप औऱ आजमगढ़ डिपो की बस में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस सवार लोगों को भी मामूली चोटे आई। घटना की सूचना पर रहने वाली चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने थाना छावनी जनपद बस्ती के राजकुमार औऱ जगन्नाथ को मृत घोषित किया। जबकि पिकअप चालक और एक अन्य का इलाज चल रहा हैं।
चौकी प्रभारी बृज भूषण पाठक ने बताया कि पिकअप सवार चार लोग सुबह अयोध्या सब्जी मंडी में परवल बेचकर वापस घर बस्ती की तरफ जा रहे थे। पिकअप पर 4 लोग सवार थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही आजमगढ़ लोहिया ग्रामीण सेवा की बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, 2 अन्य घायल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More