अयोध्या उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन के माडल को देखते हुए पीएम मोदी ने रेलमंत्री से ली कई जानकारी।

रेलवे स्टेशन के माडल को देखते हुए पीएम मोदी ने रेलमंत्री से ली कई जानकारी।
अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या जंक्शन के माडल के सामने कई मिनट तक रेलवे स्टेशन के बारे में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से जानकारी लेते रहे। उन्होंने रेल मंत्री से स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव प्रधानमंत्री को लगातार माडल के विभिन्न स्थानों को दिखाकर श्रद्धालुओं को सम्हालने की व्यवस्था का वर्णन करते रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व बृजेश पाठक, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या धाम जंक्शन को पट खोलकर जनता को समर्पित किया। रेलवे स्टेशन के पहले चरण का उन्होंने लोकापर्ण किया। दूसरे चरण में रेलवे स्टेशन की क्षमता को पांच गुना विकसित करने की तैयारी है। देश के सभी हिस्सों से अयोध्या रेलवे स्टेशन को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ रेलवे स्टेशन में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत भारत ट्रेन की जनरल बोगी में मौजूद छात्राओं से मिलने पहुंचे। छात्राओं ने प्रधानमंत्री को कविताएं व अपने संस्मरण सुनाएं। कई छात्राएं कागज पर कविताएं लिखकर मोदी के सामने आयी थी। प्रधानमंत्री छात्र-छात्राओं से काफी देर बातचीत करते नजर आए। हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना करते समय पूरा माहौल जय श्रीराम के गूंज से गूंजायमान हो रहा था। ट्रेन में बैठे लोग लगातार नारे लगा रहे थे। जिनका अभिवादन प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

3 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

3 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago