रेपिस्ट करणी सेना के हत्थे चढ़े तो करणी सेना खुद करेगी न्याय- रघुवंशी

IMG 20191207 WA0030 - रेपिस्ट करणी सेना के हत्थे चढ़े तो करणी सेना खुद करेगी न्याय- रघुवंशीनितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट – अयोध्या

  • रेपिस्ट बलात्कारी करणी सेना के हत्थे चढ़ गए तो करणी सेना उनका न्याय खुद करेगी। मासूम बच्चियों से महिलाओं से दरिंदे हैवान जगह-जगह बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिसको रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्षम नहीं दिख रहा है। इसको रोकने के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रतिबद्ध है।
  • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी ने शहर के एक सुप्रसिद्ध होटल में प्रेस वार्ता के दौरान यह बातें कहीं हैं। शनिवार को राकेश सिंह रघुवंशी का स्वागत अयोध्या में करणी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर-शोर से किया गया। श्री सिंह अयोध्या कार्यकर्ता विस्तार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या आए थे।
  • कार्यक्रम का आयोजन करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह द्वारा किया गया था। श्री सिंह द्वारा इस कार्यक्रम में राजा सिंह चौहान को प्रदेश सचिव, एडवोकेट मनोज सिंह को मंडल संरक्षक अयोध्या एवं अंबिका सिंह को अनुशासन मंत्री अयोध्या मंडल मनोनीत किया गया।
  • वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत युवा नशाखोरी एवं जुआ खोरी के दलदल से बाहर निकल कर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
  • इस मौके पर विकास सिंह अभय सिंह रघुवंशी आशीष सिंह मन्नू सिंह दुर्गेश सिंह शुभम ओझा अरविंद सिंह ऋषि सिंह शैलेंद्र सिंह आदि के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago