images 8 1 - रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी।

रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी।

लखनऊ
रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी।

images 8 1 - रिटायर्ड डीएसपी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ी घटना हुई है। यहाँ एक रिटायर्ड डीएसपी ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। ये घटना गुडम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 73 वर्षीय कैलाश चन्द्र रिटायर्ड डीएसपी थे। उन्होंने कुछ देर पहले अपने घर के कमरे में खुद को गोली मार ली है। बताया गया कि दोपहर के समय उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। मौके पर पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे हैं और जांच-पड़ताल में जुटे हैं। 

रिडायर्ड डिप्टी एसपी कैलाश चंद्र गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। पुलिस के मुताबिक वो डायलिसिस पर चल रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चों की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। मूल रुप से फर्रुखाबाद निवासी कैलाश गुडाम्बा थाना क्षेत्र के सेक्टर जे जानकीपुरम में भांजे अंशुल के साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *