रावण का अभिनय कर रहे एक युवक की मौत|
जिले के रुदौली में रावण का अभिनय कर रहे एक युवक की मौत हो गई। वह रविवार देर रात रामलीला का मंचन कर चेजिंग रूम जा रहा था। तभी अचानक गिर गया। लोगों को लगा कि रस्सी फंसने से गिर गया है। लोगों ने उठाया, तो बेहोश था। इसके बाद उसको कूलर के सामने लिटाया गया।
फिर लोग उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह घटना रात डेढ़ बजे की ग्राम सभा ऐहार की है।
रावण का किरदार निभा रहे युवक का नाम पतिराम रावत है। वह 58 साल के थे। इसके बाद रामलीला का मंचन एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है।
पतिराम पिछले 12 साल से ऐहार गांव की रामलीला में रावण का रोल निभा रहा था। वह पहले दिल्ली लोहामंडी में मजूदरी करता था। इस समय गांव ऐहार में किराना की दुकान चलाता था। उसके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पतिराम के घर में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं।
श्रीरामलीला समिति ऐहार के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया, ”वह चेंजिंग रूम में जाते समय गिर गए। हम सभी को लगा कि उनके पैर में रस्सी फंस गई होगी। जब कुछ देर नहीं उठे, तो हम सभी ने उठाकर कूलर के सामने लिटाया। एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया|
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More