
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर 1.80 लाख की ठगी, केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है। यहां महाराष्ट्र की बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर कर्नाटक के एक जालसाज ने 1 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। अयोध्या पहुंचने पर ठगी की जानकारी हुई, तो पीड़ित ने कोतवाली अयोध्या में मुकदमा दर्ज कराया है।
महाराष्ट्र के दीन दयाल नगर, ठाणे, विष्णुनगर हांविवली निवासी कविता शेट्टी ने कोतवाली अयोध्या में दर्ज एफआईआर में बताया कि सुरेश आचार्य नामक एक व्यक्ति उनके ऑफिस में मिलने आया था। उनकी मां कस्तूरी शेट्टी से भी उसने मुलाकात की और उन्हें तीर्थ यात्रा का झांसा दिया।
बातचीत में उसने बताया कि वह आचार्य है और कर्नाटक का डिप्टी स्पीकर का करीबी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके दोस्त हैं। वह उन्हें अयोध्या में दर्शन के लिए वीआईपी पास दिला देगा। इसके लिए उनसे 1.80 लाख रुपये लिए। रास्ते में उसने टोल टैक्स भी नहीं देने दिए। उसने ड्राइवर को धमकाया और स्वयं को सांसद बताया।
अयोध्या पहुंचने पर पता चला कि उसके पास कोई पास नहीं है। बल्कि वह एक जालसाज है, जो बुजुर्ग आदमियों को ठगता है। उनके पिता सुरेश ने उसे पैसे का हिसाब मांगा तो उसने उनकी पिटाई कर दी। उनके वाहन चालक अंकित को भी धमकाया। आरोपी कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है।
कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More