श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में मंदिर निर्माण के साथ चल रहे यात्री सुविधाओं को तैयार करने पर हुआ मंथन।राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी जी अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने 22 जनवरी 2024 की तिथि का खंडन करते हुए कहा है कि 8 महीना पहले पीएम मोदी के आने की तिथि तय नहीं की जा सकती है। अयोध्या में निर्माण समिति की दो दिवसीय चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित मंडलायुक्त गौरव दयाल, नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ निर्माणाधीन जन्मभूमि पथ का भी निरीक्षण किया। पथ पर अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए कौन सी जगह उचित रहेगी इसकी रूपरेखा तैयार की गई। चेकिंग प्वाइंट, यात्री सुविधा केंद्र, बेंच, पेयजल, शौचालय आदि के इंतजाम का खाका तैयार किया गया। बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि बैठक में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहुर्त पर चर्चा हुई है। उन्होंने साफ कहा कि 22 जनवरी 2024 को प्राणप्रतिष्ठा की बात महज अफवाह है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More