राम भक्तों के लिए विशेष सौगात, अयोध्या धाम के लिए 1 फरवरी से 8 नई उड़ानों की शुरुआत।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में राम भक्तों के लिए आज एक फरवरी से विशेष सौगात मिल रही है। अयोध्या धाम के लिए आज एक फरवरी से 8 नई नियमित उड़ानों की शुरुआत हो रही है। इन शहरों में पटना, दरभंगा, जयपुर, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, मुम्बई और बेंगलुरु के बीच सीधी विमान सेवा का आरंभ किया जा रहा है।
केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर 2023 को यहां आकर किया था। इसके बाद से राम भक्तों की सुविधा के लिए इसे देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ने और नियमित तथा सीधी विमान सेवा आरंभ करने का प्रयास चल रहा है।
दिल्ली से अयोध्या धाम के लिए दो फ्लाइट आएगी। इसमें स्पाइस जेट की फ्लाइट 11:20 पर चलेगी,12:40 पर पहुंचेगी। दूसरी इंडिगो की फ्लाईट सुबह 11:55 पर चलेगी और 13:15 मिनट पर पहुंचेगी।
इसी तरह मुंबई से दोपहर 12:30 पर चलेगी,14:45 पर आएगी। इंडिगों की यह फ्लाइट 15:15 पर चलेगी,17:40 पर पहुंचेगी। एयर इंडिया की फ्लाइट 15:40 पर अयोध्या से चलेंगी, 23 :45 पर मुंबई पहुंचेगी।
चेन्नई से स्पाइस जेट के दो विमान अयोध्या आएंगे। पहला 14:35 पर चलेगी,17:10 पर पहुंचेगा। दूसरा 20:40 पर चलेंगी, 20:40 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। जयपुर के लिए स्पाइस जेट का विमान सुबह 7:30 पर चलेगी, सुबह 9:15 पर पहुंचेगी।