अयोध्या उत्तर प्रदेश

राम पथ पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस-दुकानदारों में हाथापाई।

राम पथ पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस-दुकानदारों में हाथापाई।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में राम पथ पर शुक्रवार को अतिक्रमण हटा रही पुलिस टीम और दुकानदार के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि पुलिस पर दुकानदार ने गरम चाय फेंक दी। पुलिस ने दुकानदार सहित अन्य कई लोगों को हिरासत में लिया है।

श्रीराम मंदिर के गेट नंबर 11 के पास स्थित थाना श्रीराम जन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम दोपहर लगभग 2.30 बजे मार्ग से अतिक्रमण हटवा रही थी। इसी बीच राम पथ के फुटपाथ पर चाय की दुकान, पूजन सामग्री, भगवान के चित्र व मॉडल की दुकानदार पूजा कुमारी, मिथुन कुमार को दुकान हटाने को कहा। इसके बाद पुलिस और दुकानदार में बहस हो गई।

पुलिस का कहना है कि दुकानदार ने आक्रोशित होकर आरक्षी सुजीत यादव पर गरम चाय फेंक दी और मिथुन कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने उपनिरीक्षक उत्तम यादव की वर्दी फाड़ दी। इस दौरान पुलिस और दुकानदार में हाथापाई भी हुई। एक दुकानदार कहना है घर के सामने ही दुकान लगाई थी। बाकी लोग भी दुकान लगाए हुए हैं सबको हटवाना चाहिए। एक पुरुष व दो महिला पुलिस कर्मी ने अभद्रता की। और एक दुकानदार ने कहा कि हमने दुकान हटा लेने के लिए कुछ समय मांगा, लेकिन पुलिस के लोगों ने डंडे बरसाना शुरू कर दिया।

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ दुकानदार ने बदसलूकी की, आरक्षी पर चाय फेक दिया। आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago