1680411825023 1 - राम नवमी से पहले अयोध्या में उमड़ा दर्शनार्थियों का सैलाब, बना नया रिकॉर्ड।

राम नवमी से पहले अयोध्या में उमड़ा दर्शनार्थियों का सैलाब, बना नया रिकॉर्ड।

अयोध्या आस-पास

राम नवमी से पहले अयोध्या में उमड़ा दर्शनार्थियों का सैलाब, बना नया रिकॉर्ड, 1.76 लोगों ने किए रामलला के दर्शन।

1680411825023 - राम नवमी से पहले अयोध्या में उमड़ा दर्शनार्थियों का सैलाब, बना नया रिकॉर्ड।
#image_title

अयोध्या।

रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की पावन बेला में रामनवमी पर श्रद्धालुओं का हर्ष शिखर पर है। रामनवमी से ठीक एक दिन पहले बुधवार को एक लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। यह पहला अवसर है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान राम लला के दर्शन किए हैं।
वर्ष 2022 में पहली जनवरी को एक लाख 37 हजार भक्तों ने दर्शन किए थे। इस वर्ष एक जनवरी को एक लाख 19 हजार लोगों ने रामलला के दरबार में शीश नवाया था, लेकिन रामनवमी की पूर्व संध्या यह आंकड़ा पौने दो लाख से अधिक रहा, जो एक दिन में सर्वाधिक है। अनुमान है कि रामनवमी के दिन यह कीर्तिमान भी टूट जाएगा। लाखों श्रद्धालु रामनगरी पहुंच चुके हैं।
रामलला के दर्शन मार्ग पर जांच के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या की गणना की जाती है। पौने दो लाख से अधिक श्रद्धालु जहां रामलला का दर्शन करने पहुंचे तो वहीं कनक भवन, हनुमानगढ़ी, छोटी देवकाली आदि मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वर्ष 2019 नवंबर में  सर्वोच्च निर्णय आने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। अब जब राममंदिर निर्माण अपने उत्तरार्द्ध की ओर अग्रसर है तो रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या भी विशिष्ट अवसरों पर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *