ramm - राम दरबार के लिए नवंबर तक तैयार हो जाएगा गर्भगृह, बैठक में लिया गया फैसला।

राम दरबार के लिए नवंबर तक तैयार हो जाएगा गर्भगृह, बैठक में लिया गया फैसला।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
राम दरबार के लिए नवंबर तक तैयार हो जाएगा गर्भगृह, बैठक में लिया गया फैसला।

ramm - राम दरबार के लिए नवंबर तक तैयार हो जाएगा गर्भगृह, बैठक में लिया गया फैसला।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम मंदिर की भव्यता को बढ़ाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। भूतल में श्रीरामलला को प्रतिष्ठित करने के बाद अब प्रथम तल पर राम दरबार के लिए गर्भगृह नवंबर तक बनाने का निर्णय लिया गया है मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण चल रहा है। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माण कार्य करने की जो समय सारिणी बनाई गई है। उसके अनुसार ही परिणाम आएंगे। मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण पूरा करने का कार्य चल रहा है। विशेष रूप से प्रथम तल, जहां राजाराम का दरबार होगा। वह नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा। कार्यदायी संस्था एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद मेहता ने बताया कि अधूरे निर्माण का कार्य चल रहा है। अंतिम दिन बैठक में निर्माण संस्था और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
श्रीराम मंदिर को पूर्ण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंदिर के प्रथम व द्वितीय तल और शिखर तक के निर्माण के लिए 1400 वर्करों को लगाया गया है। भूतल में लगे स्तभों में शेष तराशी के कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत से आये दो सौ कारीगरों को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *