राम की नगरी में कान्हा को खोज रहा यह भक्त…कहा पत्थर में दिखे भगवान

राम की नगरी में कान्हा को खोज रहा यह भक्त…कहा पत्थर में दिखे भगवान

अयोध्या :- राम नगरी में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाए जाने की तैयारी है तो वही इस जन्माष्टमी को लेकर बाजारों की रौनक भी बढ़ गए हैं। और अयोध्या में पत्थर से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति तेजी बिक रही है। दूरदराज से लोग इन मूर्तियों को खरीदने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। और आज देर शाम इन मूर्तियों की स्थापना भी विधि विधान पूर्वक किया जाएगा। और अयोध्या पहुंचे भक्तों ने कहा कि राम नगरी में भगवान श्रीकृष्ण को लेने आये हैं एक सुुंदर मूर्ति मिली है।
अयोध्या में भगवान श्री राम के भक्त मंदिर का निर्माण हो रहा है और कहते हैं कि अयोध्या के हर कण में भगवान वास करते हैं इसलिए आज हम लोग भगवान कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए अयोध्या से ही उनकी प्रतिमा को खरीद रहे हैं। सुल्तानपुर से भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा खरीदने पहुंचे भक्त मनीष यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम हैं और कृष्ण भी हैं इसी उद्देश्य से आए थे कि अयोध्या में भगवान कृष्ण भी मिल जाएंगे और कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर मूर्ति की स्थापना होनी है इसलिए हम मूर्ति को खरीदने के लिए अयोध्या आए हुए हैं। बड़े धूमधाम से हम लोग कृष्ण जन्माष्टमी को मना रहे हैं इस दौरान भंडारा भी किया जाता है। भगवान कृष्ण हमारी कुल देवता है इसलिए बड़े ही धूमधाम से अष्टमी को मनाए जाने की तैयारी है।
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम . राम और कृष्ण दोनों का शाश्वत संबंध है दोनों भगवान विष्णु के अवतार हैं जिस प्रकार से राम भक्त भगवान राम की पूजा अर्चना करते हैं उसी प्रकार से कृष्ण भक्त भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं इसमें भक्तों को अयोध्या वृंदावन से संबंध जुड़ता है दोनों कल्याणकारी हैं धर्म के लिए अधर्म का नाश करने के लिए दोनों लोग अवतार लिए थे इन्हीं भक्तों की वजह से अयोध्या और मथुरा का शाश्वत संबंध है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago