अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच चुनाव, अयोध्या में बोले CM योगी, सपा-कांग्रेस को बताया खून चुसवा।।

रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच चुनाव, अयोध्या में बोले CM योगी, सपा-कांग्रेस को बताया खून चुसवा।

अमानीगंज अयोध्या।

अयोध्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी से देश भर को संदेश दिया। अमानीगंज बाजार के निकट आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने राम मंदिर का महत्व समझाते हुए लोगों को रामभक्तों व राम द्रोहियों का अंतर बताया। उन्होंने सपा-कांग्रेस को खूनचुसवा गठबंधन की संज्ञा दी।

उन्होंने कहा, लोकसभा निर्वाचन का पांचवां चरण आते-आते चुनाव रामभक्तों व राम द्रोहियों के बीच बंट गया है। राम द्रोही वह हैं, जो आतंकी हमला करने वालों के मुकदमे वापस लेते हैं। जो राम मंदिर को बेकार कहते हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त नहीं की, लेकिन माफिया के मरने पर मातम मनाने गये। जो देश में नक्सलवाद व आतंकवाद की जड़ हैं। विकास कार्यों पर जगह-जगह बैरियर लगाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत काे विकास व सुरक्षा प्रदान करने वाले, देश का सम्मान करने वाले और बिना भेदभाव लोगों को योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं, और सबसे बड़े रामभक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि क्या सपा, कांग्रेस के रहते राम मंदिर बन पाता। उन्होंने कहा, आपके एक वोट से राम मंदिर बन गया। डबल इंजन की सरकार में सदियों का कलंक समाप्त हुआ। जन्मभूमि पर श्रीरामलला विराजमान हुए। उन्होंने सपा-कांग्रेस को खतरनाक बताया। कहा, जब भी दोनों दल मिलते हैं, कोई न कोई अपशकुन अवश्य होता है। एक झटके में गरीबी खत्म करने की बात कह रहे हैं। इसके लिए वेल्थ सर्वे करेंगे। लोगों की संपत्ति ले लेंगे और फिर सपा के गुंडों में बांट देंगे। वे जजिया कर लगाएंगे। यह खून चुसवा गठबंधन है। उन्होंने राम जन्मभूमि पर हमले का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, जब राम जन्मभूमि पर हमला हुआ, तो केंद्र में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी। मुख्यमंत्री ने कहाकि वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है। अयोध्या में जन्म लेना और भी भाग्यशाली होना है। बकौल सीएम, यूपी अब माफिया नहीं, महोत्सव की भूमि बन चुकी है। उन्होंने कहाकि डबल इंजन की सरकार में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना। शबरी के नाम पर भोजनालय और निषादराज के नाम पर रैन बसेरा, जबकि सपा-कांग्रेस अनुसूचित कांग्रेस-सपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करना चाहती है।

सपा शासन में ही कांशीराम और डा. अंबेडकर के नाम को संस्थाओं से हटा दिया गया। सभा का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने किया। इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, रामू प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

3 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216