अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामपथ पर बनने लगे डिवाइडर व फुटपाथ, मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण।

रामपथ पर बनने लगे डिवाइडर व फुटपाथ, मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण।
अयोध्या।

अयोध्या मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने निर्माणाधीन राम पथ, भक्ति पथ एवं उक्त पथों के किनारे आकर्षकता एकरूपकता हेतु कराये जा रहे फसाड डिजाइनिंग के कार्यो का पीडब्लूडी के सम्बंधित अधिशाषी अभियन्ता के साथ निरीक्षण किया। रामपथ में कलेक्ट्रेट से लेकर श्रृंगारहाट तक विभिन्न जगहों पर हो रहे निर्माण कार्यो को देखा। सम्बंधित अधिकारियों को फुटपाथ व मीडियन सहित अन्य कार्यो को बेहतर वर्कमैनशिप के साथ करने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वयं जगह-जगह रुक कर रामपथ की मीडियन को देखा। जहां टेढ़ीमेढ़ी पायी गयी उसे तोडकर पुनः एक सीधी रेखा में करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने रामपथ पर विभिन्न चौनेजों  में विभाजित कर कराये जा रहे फसाड डिजाइनिंग के कार्य का भी निरीक्षण किया। राम पथ के किनारे निर्माणाधीन मल्टीलेबल पार्किंग टेढीबाजार  पश्चिमी के सरफेस में कराये जा रहे आरसीसी के ढलाई के कार्यो को देखकर बेहतर ढंग से सजावटी पैटर्न का अनुपालन करते हुये ग्रूव काटने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल निर्माणाधीन भक्ति पथ का श्रृंगार हाट से लेकर जन्मभूमि तक पैदल चलकर देखा। तथा शेष बचे कार्यो को तीव्र गति से पूरा करने व फुटपाथ का भी निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिये। उन्होंने भक्ति पथ के किनारे स्थित दुकानों में कराये जा रहे फसाड डिजाइनिंग के कार्यो का अवलोकन करते हुये सम्बंधित अधिकारियों को पथ के किनारे स्थित दुकानों में वॉर्म लाइट लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216