images 1 - रामजन्मभूमि पथ से श्रद्धालुओं को दिख रहा भव्य राममंदिर।

रामजन्मभूमि पथ से श्रद्धालुओं को दिख रहा भव्य राममंदिर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि पथ से श्रद्धालुओं को दिख रहा भव्य राममंदिर।

images 1 - रामजन्मभूमि पथ से श्रद्धालुओं को दिख रहा भव्य राममंदिर।

अयोध्या।

अयोध्या में 30 जुलाई तक राम लला का दर्शन करने जाने वाले भक्तों को भव्य राम मंदिर दर्शन मार्ग के एक झरोखे से दिखता था। दर्शन का मार्ग श्रीराम जन्मभूमि पथ से आरंभ होने के बाद भक्तों को श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर बनता हुआ दूर से ही दिखाई दे रहा है। इस नई दर्शन की सुविधा में भव्य मंदिर को देख भक्त दूर से ही जय श्रीराम के नारे लगा अपनी खुशी व्यक्त करने लगते हैं।

images 2 2 - रामजन्मभूमि पथ से श्रद्धालुओं को दिख रहा भव्य राममंदिर।

30 जुलाई तक श्रद्धालु रंगमहल बैरियर से होकर राम लला का दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस दौरान दर्शन मार्ग पर उन्हें बाईं ओर बन रहे राम मंदिर की झलक एक झरोखे से दिखती थी। यहां से बन रहे मंदिर को उन्हें करीब 300 मीटर दूर से देखना होता था। श्रीराम जन्मभूमि पथ से दर्शन आरंभ  होने के बाद श्रद्धालुओं को भव्य राम मंदिर का निर्माण मात्र सौ मीटर दूर से ही दिख रहा है। इससे श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन के साथ उनकी जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर देखने का सौभग्य भी हासिल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *