images 5 2 - रात में सोते समय जहरीले सर्प ने युवक को डसा, मौत।

रात में सोते समय जहरीले सर्प ने युवक को डसा, मौत।

बीकापुर - अयोध्या

रात में सोते समय जहरीले सर्प ने युवक को डसा, मौत।

images 5 2 - रात में सोते समय जहरीले सर्प ने युवक को डसा, मौत।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोछा मठिया रुचि का पुरवा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय युवक सुरेश कुमार पाल (पुत्र) धर्मराज पाल की मंगलवार रात सर्प के डसने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि सुरेश कुमार पाल मंगलवार की रात घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान सोते समय एक जहरीला सर्प सुरेश कुमार के बिस्तर पर आ गया और डस लिया। सर्प के डसने के बाद उन्होंने सांप को हाथ से पकड़ लिया। जिसके चलते सर्प ने शरीर पर कई स्थानों पर डस लिया। बुधवार सुबह जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।

जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सर्प डसने से हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *