राजस्व विभाग की नाक नीचे हो रही बाल मजदूरी

  • राजस्व विभाग की नाक नीचे हो रही बाल मजदूरी
  • पत्रकार ने खींची फ़ोटो तो उपजिलाधिकारी के चालक ने की अभद्रता

IMG 20200304 WA0046 - राजस्व विभाग की नाक नीचे हो रही बाल मजदूरी✍विकासवीर यादव रूदौली, अयोध्या

  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार भले ही जनता के हितों की बात करती है और निशुल्क शिक्षा तथा इत्यादि सुविधा उपलब्ध कराकर बाल मजदूरी रोकने का भरसक प्रयास कर रही है लेकिन बाल मजदूरी रुकने का नाम नही ले रही है और इसको पलीता खुद सरकारी विभाग के लोग ही लगा रहे हैं।
  • ताजा मामला तहसील रूदौली का है जहां परिसर में एक रोड का डामरीकरण हो रहा है और उस रोड के निर्माण के 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे काम कर रहे है
    हालात कैसे सुधरे जब खुद राजस्व विभाग की नाक के नीचे बाल मजदूरी हो रही है।
  • और तो और भनक लगने पर जब कुछ पत्रकार खबर संकलन के लिए गए तो वहां पर मौजूद उपजिलाधिकारी का चालक पत्रकारों द्वारा बाल मजदूरों की फ़ोटो खींचने पर भड़क उठा और कहने लगा कि सरकार इनकी कोई व्यवस्था नही कर रही है आप लोग पत्रकार हो आप ले जाओ और इनको अपने घर मे रख लो या फिर बाल मजदूरी (काम) करने दो यहां इनको 500 रुपये रोजाना मिलता है।
  • कौन देगा इनको पैसे आप दोगे या सरकार।
  • बड़ा सवाल ये उठता है जब सरकार का सबसे जिम्मेदार विभाग राजस्व विभाग ही अपने परिसर में बाल मजदूरी करवाएगा तो देश तथा प्रदेश से बाल मजदूरी कैसे खत्म की जाएगी।।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago