उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। कैंट इलाके में बाराबंकी से अपने नानी के घर आई नाबालिग 27 जून को अचानक गायब हो गई थी, जब दूसरे दिन वह घर वापस आई तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इस पर पीड़िता की मां ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
20 जून को बाराबंकी की रहने वाली 15 साल की किशोरी अपनी नानी की देखभाल करने के लिए राजधानी के कैंट इलाके में रहने आई थी और 27 जून को अचानक वह नानी के घर से गायब हो गई। उसकी नानी ने कैंट थाने में आकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं एसीपी कैंट अभिनव ने बताया कि पीड़िता की नानी और मां ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की एक टीम बच्ची को ढूंढ रही थी। दूसरे दिन थाने में किशोरी के साथ गैंगरेप होने की शिकायत दर्ज कराई गई। तत्काल टीम गठित कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More