रमजान के चांद का दीदार, पहला रोजा कल, मस्जिदों में शुरू होगा तरावीह का दौर।
अयोध्या।
अयोध्या पवित्र रमजान के चांद का दीदार होने के बाद मंगलवार से पहला रोजा शुरू होगा। इसी के साथ ही सोमवार रात्रि से मस्जिदों में तरावीह का दौर भी शुरू हो जायेगा। एक माह तक चलने वाला मुकददस रमजान तीन अशरों में बंटा होता है। चांद का सोमवार शाम दीदार करने के बाद लोगों ने दुआएं की। देर शाम बाजारों में भी रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूतफेनी, खजूर समेत अन्य खाद्य पदार्थों की खरीदारी की।