यौन शोषण में प्रधान पुत्र को जेल।
मयाबाजार_अयोध्या।
अयोध्या जिले महाराजगंज थाना के मया बाजार में शादी का झांसा देकर महिला प्रधान के पुत्र ने युवती का यौन शोषण किया। बाद में शादी से इंकार कर दिया। युवती के दबाव बनाने पर प्रधान पुत्र ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
महराजगंज थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती ने रामपुर बैहारी निवासी धर्मेंद्र यादव पर शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।