यूपी में बारिश शुरू, अगले 5 दिन तक 29 जिलों में रिमझिम बारिश का अलर्ट।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर है। मौसम विभाग ने यूपी के 29 जिलों में अगले 5 दिन तक कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर बादल गरजने के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।उधर, सुबह से लेकर आधी रात तक बेतहाशा गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन में तो लू चल ही रही है रात में भी गर्मी और उमस ने बेचैन कर रखा है। शनिवार को 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कुशीनगर सबसे गर्म रहा। शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।