Categories: लखनऊ

यूपी में का बा’ गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस, थमाया नोटिस।

यूपी में का बा’ गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर पहुंची पुलिस, थमाया नोटिस।

दिल्ली

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने नोटिस जारी किया है. इस दौरान नेहा सिंह ने एक वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने अपने ट्विटर और यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है. नेहा ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी में ‘का बा’ गाना गया था और हाल ही में कानपुर अग्निकांड पर कटाक्ष करते हुए ‘का बा सीजन-2’ रिलीज किया।
‘यूपी में का बा’ फेम लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के घर मंगलवार रात को यूपी पुलिस ने जाकर एक नोटिस थमाया है. इसमें उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने ‘का बा सीजन-2’ वीडियो के जरिये समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है. यह गाना हाल ही में उन्होंने कानपुर के अग्निकांड को मुद्दा बनाते हुए गाया था. इस नोटिस में उनसे सात सवाल किए गए हैं, जिनका स्पष्टीकरण तीन दिन में देने के लिए कहा गया है.
जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आईपीसी और सीआरपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किए जाने की बात नोटिस में कही गई है. मंगलवार शाम को नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर अकांउट और यू-ट्यूब चैनल पर इस नोटिस को दिए जाने का वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में नेहा सिंह पुलिसकर्मियों से कहती हुई नजर आ रही हैं कि ”कौन इतना परेशान करवा रहा है आपको?”. सवाल का जवाब देते हुए पुलिसकर्मी कहते हैं कि आप परेशान कर रही हैं, हम कहां परेशान कर रहे हैं”. फिर कुछ चर्चा करने के बाद नेहा सिंह राठौर पुलिसकर्मी के दिए नोटिस की कॉपी मिलने का साइन कर देती हैं.

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago