यूपी-बिहार सीमा पर ADG वाराणसी का छापा, तीन पुलिसकर्मियों समेत 20 हिरासत में, थानाध्यक्ष फरार।
बलिया।
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहा पर ट्रकों से वसूली की शिकायत पर वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने गुरुवार की भोर में करीब चार बजे छापेमारी की। मौके से एडीजी के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी समेत करीब 20 लोग हिरासत में लिए गए हैं। 50 से अधिक मोबाइल, बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है। नरही थानाध्यक्ष का कमरा सील कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के बॉक्स खंगाले जा रहे हैं।
भरौली यूपी और बिहार सीमा पर स्थित है। बिहार से लाल बालू, कोयला आदि लदे ओवरलोड ट्रकों से यहां वसूली हो रही थी। यहां पर पुलिस की वसूली और लोकेशन देने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर एडीजी, डीआईजी और क्राइम ब्रांच की टीम रात 12 बजे ही बक्सर पंहुच गई थी। इसके बाद भोर में छापेमारी की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन सिपाही और 17 लोकेशन देने वाले हिरासत में लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष फरार हैं। यहां बालू के ट्रकों से वसूली के कारण गाजीपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक 18 किमी जाम लगता था। शिकायत यह भी थी कि पुलिस ने वसूली के लिए यहां निजी लोगों को कमीशन पर लगा रखा था। फिलहाल जांच और हिरासत में लिए पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More