लखनऊ

यूपी के सभी जिलों में ‘अवैध कब्जों’ पर सख्ती शुरू।

यूपी के सभी जिलों में ‘अवैध कब्जों’ पर सख्ती शुरू।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में गोचर भूमि को कब्जामुक्त करने के लिए अभियान चलाना योगी सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह भूमि आमतौर पर पशुपालन और कृषि के लिए अत्यंत आवश्यक होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सभी जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गोचर भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। ये नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन अभियान की रिपोर्ट शासन को सौंपनी होगी। साथ ही साथ अवैध कब्जे हटाने की पूरी डिटेल्स भी बतानी होगी।
योगी सरकार के आदेश पर प्रदेश भर में गोचर भूमि की सूची तैयार की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कितनी गोचर भूमि पर कब्जा है। इसके बाद जिलावार अभियान चलाया जाएगा और इस भूमि को अवैध कब्जे से भी मुक्त किया जायेगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश में 65,177 हेक्टेयर गोचर भूमि है। इनमें हरदोई में 4,599 हेक्टेयर, कानपुर नगर में 3,678 हेक्टेयर, रायबरेली में 3349 हेक्टेयर, लखनऊ में 3,077 हेक्टेयर, फतेहपुर में 2805 हेक्टेयर और अमेठी में 2,005 हेक्टेयर गोचर भूमि है। वहीं अब तक 27,688.75 हेक्टेयर गोचर भूमि कब्जामुक्त कराई जा चुकी है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago