युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

युवती लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बाजार से व्यवसाई की 20 वर्षीय बेटी लापता हो गई। इनायत नगर पुलिस ने मामले में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित एक बाजार के व्यवसाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी बीते चार जुलाई की रात खाना पीना खाकर घर के अंदर अपने कमरे में सोई हुई थी। किंतु जब घर के लोग 5 जुलाई को सो कर उठे तो देखा कि बेटी घर पर नहीं है। सामने एक व्यवसाई की दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद पता चला कि एक बजे रात में एक बाइक से 2 लोग जाते हुए स्पष्ट दिखाई पड़ रहे हैं।
पिता ने आरोप लगाया है कि 25 हजार रुपए नकद एवं घर में रखे सोने तथा चांदी के जेवरात भी शैलेश कुमार दुबे उर्फ आशु दुबे पुत्र सुरेश चंद्र दुबे निवासी बछरामपुर पूरे मितई दुबे कोतवाली बीकापुर बहला-फुसलाकर साथ में लेकर भाग गया है।
मामले में इनायत नगर पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि पुलिस अभी मामले में लापता युवती की बरामदगी नहीं कर सकी है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago