अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक ने पुल से सरयू में लगाई छलांग, पारिवारिक कलह से था परेशान।

युवक ने पुल से सरयू में लगाई छलांग, पारिवारिक कलह से था परेशान।

अयोध्या।

अयोध्या सोमवार की सुबह एक युवक ने पुराने पुल से सरयू में छलांग लगा दी। माजरा देख आसपास के लोगों ने हल्ला गुहार मचाया तो घाट पर मौजूद जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मशक्कत कर उसको बाहर निकाला। युवक ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या के कोशिश की बात कही है।

अपना नाम पता संदीप पुत्र राम जनक उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी कटरा भोगचंद्र जिला गोंडा बताया है। जल पुलिस के प्रभारी आरपी मौर्य ने बताया कि युवक के परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया तथा भविष्य में दुबारा आत्महत्या की कोशिश न करने की शपथ दिला परिवार के हवाले किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह 9 बजे के आसपास की है।

कारवाई में जल पुलिस के कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, मुन्ना यादव, सुरेंद्र यादव, सचिन पाल, कमरुद्दीन व एसडीआरएफ के प्रभारी रमेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल शिव बालक सिंह, अनुपम दुबे, मनीष कुमार, विपिन कुमार, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

1 day ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago