अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।

युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव। 

अयोध्या।

अयोध्या जिले के  पूराकंलदर थाना क्षेत्र के पलिया गोवा करौंदा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर 25 वर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने मायके में थी।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के गोवा करौंदा गांव निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता देख परिजनों में कोहराम मचा गया। रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए।
परिजनों की ओर से सूचना मिलते ही भदरसा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी कमलेश साहनी के नेतृत्व में पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर सुनकर गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी तक मृतक के परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago